प्रिसिस कैसे लिखें? (Precis kaise likhen?)

Share on:
प्रिसिस कैसे लिखें? (Precis kaise likhen?)

Overview

इस लेख में हम अंग्रेजी के एक महत्त्वपूर्ण अध्याय के बारे में जानेंगे - How to write a Precis?

कई सब्जेक्टिव अंग्रेजी के पेपर में छात्रों को निबंध या पत्र के अलावा एक प्रिसिस (precis) लिखने के लिए भी कहा जाता है।

निबंध या पत्र के विपरीत, अधिकांश छात्र Precis लेखन की कला के बारे में बहुत स्पष्ट नहीं हैं।

इस लेख में, हम Precis के बारे में कुछ भ्रांतियों को दूर करेंगे। हम Precis लेखन से सम्बंधित कुछ नियमों, दिशानिर्देशों, क्या करें और क्या न करें और युक्तियों पर भी चर्चा करेंगे।

Precis क्या है?

Precis सीमित शब्दों में दिए गए गद्य का एक सारांश है, जिसमें सभी महत्वपूर्ण पहलुओं और विवरणों को सम्मिलित किया गया हो।

Precis लेखन, न केवल किसी दिए गए पैसेज/गद्य को समझने की आपकी क्षमता की जांच करता है, बल्कि इस पैमाने पर भी आपको आंकता है कि क्या आप यह जान सकते हैं की कौन से हिस्से अधिक महत्वपूर्ण हैं, और फिर क्या आप उन्हें अपने शब्दों में लिख सकते हैं। इसलिए, Precis लेखन आपके पढ़के समझने की क़ाबिलियत और आपके लेखन कौशल दोनों की जांच करता है।

Precis कैसे लिखें?

अब, आइए शुरू करते हैं और सीखते हैं कि हमें Precis कैसे लिखना चाहिए।

चरण 1: दिए गए गद्य को पढ़ें

पहला कदम स्पष्ट रूप से दिए गए गद्य को पढ़ना है। जब आप इसे पढ़ रहे हों, तो आप महत्वपूर्ण बिंदुओं को किसी प्रष्ट पर नोट कर सकते हैं।

हालांकि, कुछ लोग लिखने की बजाय केवल मानसिक नोट लेना पसंद करते हैं, क्योंकि यह उन्हें गद्यांश को तेजी से पढ़ने की अनुमति देता है। यदि परीक्षा में अधिक समय नहीं बचा है, तो भी महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखना शायद संभव ना हो।

आप अपनी सुविधानुसार और मॉक टेस्ट में अपने पिछले अनुभवों के आधार पर अपनी रणनीति बना सकते हैं।

चरण 2: Precis का रफ ड्राफ्ट (कच्चा मसौदा) तैयार करें

एक निबंध के विपरीत, आपको यहाँ बहुत अधिक विचार-मंथन करने की आवश्यकता नहीं है और न ही Precis की संरचना करने में अधिक समय बर्बाद करने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि Precis में अपने खुद के विचारों को जोड़ने या रचनात्मकता दिखाने की कोई गुंजाइश नहीं होती है। हमें मूल गद्य की तर्ज पर ही अपने Precis की संरचना करनी होती है।

लेकिन फिर भी, Precis लिखते हुए हमें दिए गए गद्य के बिंदुओं, तथ्यों और विचारों को चुनने, अथवा अस्वीकार करने का निर्णय लेना होता है। इसलिए, हमें उन बिंदुओं को संछेप में कहीं इंगित कर लेना चाहिए, जिन्हें हम अपने Precis में शामिल करने जा रहे हैं। लिखना शुरू करने से पहले ऐसा करें - किसी कागज पर लिख लें या अपने दिमाग में ही नोट कर लें।

एक बार जब आप स्पष्ट हो जाएं कि आप अपने Precis में किन चीजों को शामिल करने जा रहे हैं, तब लिखना शुरू करें।

चरण 3: Precis लिखें

Precis लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें। आपको Precis लिखते हुए निर्णय लेना होगा कि Precis के किस भाग में कितने शब्द रहेंगे।

सुनिश्चित करें कि मूल गद्य के मुख्य विचार को अच्छा-खासा हिस्सा मिले। परन्तु, हद से ज्यादा नहीं। हमें दिए गए गद्य के सभी प्रमुख भागों को अपने Precis में शामिल करना चाहिए। किसी गद्यांश के एक पहलू पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित करना हमारे Precis को असंतुलित अथवा अपूर्ण बना देगा।

इसके अलावा, हमें Precis इस तरह से लिखना चाहिए जिससे कि हम इसे वहीँ समाप्त कर सकें जहां मूल गद्य समाप्त हुआ है। इसलिए, शब्द प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अन्यथा, आप शब्द-सीमा को पार कर जाएंगे, और इस कारणवश आपको परीक्षक द्वारा दंडित किया जा सकता है। कुछ पेपर-आधारित परीक्षाओं में, यदि आप शब्द सीमा को पार करते हैं, तो आपके पास कदाचित लिखने के लिए कोई जगह ही नहीं बचेगी।

सरल और सटीक भाषा का प्रयोग करें। बहुत कठिन शब्दावली और अति-कलिष्ट भाषा का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं है - ऐसी भाषा बहुत अधिक अनावश्यक स्थान खा सकती है।

Precis इस बात की परीक्षा नहीं है कि आप कितने रचनात्मक लेखक हैं। इसके बजाय, यह किसी लेख से अनावश्यक बातों को हटाकर, केवल सबसे महत्त्वपूर्ण भागों को पहचानने की आपकी क्षमता की जांच करता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप मूल गद्य के किसी भी आवश्यक बिंदु को नज़रअंदाज़ नहीं कर रहे हैं।

नोट

Precis लिखते समय शब्दों को बार-बार नहीं गिनना चाहिए। इसमें आपका काफी समय अनावश्यक रूप से बर्बाद होगा। इसके बजाय, केवल पंक्तियों को गिनें और उसे प्रति पंक्ति शब्दों की संख्या के अनुमानित औसत से गुणा कर दें।

निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

  • यदि शब्द-सीमा नहीं दी गई है, तो परंपरा के अनुसार आपका Precis मूल परिच्छेद की शब्द गणना का एक-तिहाई होना चाहिए।

  • अपने Precis में मूल गद्यांश के सभी महत्वपूर्ण शब्दों और तथ्यों को शामिल करने का प्रयास करें। हालांकि, यदि बहुत सारे तथ्य दिए गए हैं, तो केवल सबसे महत्वपूर्ण चुनें और गद्यांश के मुख्य विचार को अधिक महत्व दें। Precis पढ़ने में आसान होना चाहिए, और उसे पैसेज के मुख्य विचार को अच्छे से स्पष्ट करना चाहिए।

  • अपनी ओर से कोई जानकारी या तथ्य न जोड़ें। अपने आप को दिए गए गद्यांश तक सीमित रखें। Precis मूल गद्यांश की कुछ गैर-आवश्यक बातों को नज़रअंदाज़ कर सकता है, लेकिन यह कुछ भी नया नहीं जोड़ सकता। आपको Precis में अपनी कोई राय या आलोचना भी नहीं डालनी चाहिए।

  • ऐसे किसी भी संक्षिप्ताक्षर (abbreviations) का उपयोग न करें जिसका मूल गद्यांश में उपयोग नहीं किया गया है। कुछ छात्र शब्द गणना को कम करने के लिए ऐसा करते हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। हालांकि, अगर पैसेज में कुछ संक्षिप्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया है, तो बेझिझक उनका इस्तेमाल करें। परन्तु फिर भी, कम से कम एक बार उनका पूर्ण रूप लिखें, अधिमानतः जब आप पहली बार कोई संक्षिप्त नाम लिखते हैं।

  • Precis में प्रश्नों का प्रयोग करने से बचें। भले ही मूल परिच्छेद में प्रश्नों का उपयोग किया गया हो, आपको उन्हें सामान्य वाक्यों (सकारात्मक या नकारात्मक) में बदलना चाहिए।

  • आपको Precis को उपयुक्त शीर्षक भी देना चाहिए। हालांकि कुछ परीक्षाओं में यह वैकल्पिक होता है। लेकिन आप जो कुछ भी लिखते हैं, उसे एक शीर्षक प्रदान करना बेहतर लगता है। शीर्षक बहुत लंबा नहीं होना चाहिए और यह परिच्छेद और Precis के विषय के साथ सुसंगत होना चाहिए, इसे उनके मूल विचार को व्यक्त करना चाहिए।

चरण 4: Precis को प्रूफ-रीड करें

जब आप लिखना समाप्त कर लेते हैं, तो आपको एक बार Precis को फिर से पढ़ना चाहिए - किसी भी शब्दावली, विराम चिह्न या व्याकरण की गलतियों को सही करने के लिए।

हम जो कुछ भी लिखते हैं उसे हमें हमेशा दोबारा पढ़ना चाहिए, चाहे वह Precis हो या निबंध, पत्र, आदि। आपको आश्चर्य होगा कि लिखते समय हम अनजाने में कितनी गलतियाँ करते हैं।

जाहिर है, आप ऐसा तभी कर पाएंगे जब आपको समय मिलेगा। यह आपके समय-प्रबंधन कौशल पर निर्भर करता है। प्रूफ-रीडिंग और अंतिम समय में मामूली सुधार के लिए, परीक्षा के अंत में इसके लिए कम से कम 3-4 मिनट का समय छोड़ें।

अतिरिक्त पुस्तकें और उपकरण


यदि आप किताबों के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं, या संदर्भ उद्देश्यों के लिए कुछ अच्छी अंग्रेज़ी व्याकरण किताबें चाहते हैं, तो आप हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं|
comments powered by Disqus