Past Perfect बनाम Past Perfect Continuous

Share on:
Past Perfect बनाम Past Perfect Continuous

Overview

इस लेख में हम अंग्रेजी के एक महत्त्वपूर्ण अध्याय के बारे में जानेंगे - Past Perfect बनाम Past Perfect Continuous, in Hindi (हिंदी में)

इस लेख में हम निम्नलिखित दो tenses की तुलना करेंगे:

Past Perfect बनाम Past Perfect Continuous

उपयोग 1

किसी स्थिति/गतिविधि (situation/activity) की निरंतरता या अवधि के बारे में बात करने के लिए - हम past perfect continuous का उपयोग करते हैं

I had been studying hard since Deepawali when I fell ill.

किसी स्थिति या गतिविधि या उसके प्रभावों के पूरा होने के बारे में बात करने के लिए - हम past perfect का उपयोग करते हैं।

I had studied hard after Deepawali, but I became careless after Christmas.

कभी-कभी उनके बीच का अंतर केवल जोर देने (emphasis) का होता है।

I had been studying hard, so I decided to take a break. (गतिविधि पर जोर देता है)
I had studied hard, and the results reflected that. (परिणाम पर जोर देता है)

उपयोग 2

इस बारे में बात करने के लिए कि कोई चीज़ अतीत के एक विशेष समय तक चलती रही - हम past perfect continuous पसंद करते हैं।

We had watched a movie for about five minutes before we realised that we had already seen it. (गलत)
We had been watching a movie for about five minutes before we realised that we had already seen it. (सही)

इस बारे में बात करने के लिए कि कोई चीज़ अतीत के एक विशेष समय तक कितनी बार हुई - हम past perfect को उपयोग करते हैं।

We had been watching the movie many times before. (गलत)
We had watched the movie many times before. (सही)

नोट

कुछ स्तिथि क्रियाओं (state verbs) का उपयोग अक्सर continuous tenses के साथ नहीं किया जाता है। तो, ऐसी क्रियाओं के साथ हम past perfect tense का उपयोग करते हैं।
(यहां तक कि जब हम इस बारे में बात कर रहे होते हैं, कि अतीत के किसी विशेष समय तक कोई चीज़ कितनी देर तक चली)

I had always been believing that I will become a successful entrepreneur one day. (गलत)
I had always believed that I will become a successful entrepreneur one day. (सही)

We had been owning the house for a year before we realized that it was a disputed property. (गलत)
We had owned the house for a year before we realized that it was a disputed property. (सही)

अतिरिक्त पुस्तकें और उपकरण


यदि आप किताबों के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं, या संदर्भ उद्देश्यों के लिए कुछ अच्छी अंग्रेज़ी व्याकरण किताबें चाहते हैं, तो आप हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं|
comments powered by Disqus