डिटर्मिनर्स क्या होते हैं? (Determiners kya hote hein ?)

Share on:
डिटर्मिनर्स क्या होते हैं? (Determiners kya hote hein ?)

Overview

इस लेख में हम अंग्रेजी के एक महत्त्वपूर्ण अध्याय के बारे में जानेंगे - Determiners in Hindi

डिटर्मिनर्स (Determiners) वे शब्द हैं जो आने वाली संज्ञाओं का अर्थ निर्धारित करते हैं।

अर्थ निर्धारित करने का क्या अर्थ है?

  • वे संज्ञाओं के संदर्भ को अधिक विशिष्ट या सामान्य बनाते हैं या उनकी मात्रा बताते हैं।

Dogs love biscuits.
My dog loves biscuits. (किसका कुत्ता ? - मेरा कुत्ता; अतः, सन्दर्भ और भी विशिष्ट हो गया)
my - determiner

  • वे संज्ञा से पहले आते हैं।

A student, The student, My student, That student, Some student

  • वे संज्ञा का वर्णन करने वाले विशेषण के ठीक पहले भी आ सकते हैं।

My intelligent student. (intelligent - विशेषण; student - संज्ञा)

डिटर्मिनर्स और विशेषण में अंतर

कुछ आधुनिक व्याकरण किताबों में डिटर्मिनर्स (determiners) को parts of speech में ही शुमार किया जाता है|

लेकिन कई पारंपरिक व्याकरण विशेषज्ञ उन्हें विशेषण (adjective) मानते हैं - क्यूंकि दोनों किसी शब्द के मतलब को संशोधित करने का कार्य करते हैं।

आइए देखें कि डिटर्मिनर्स, विशेषण से कैसे भिन्न होते हैं।

अंतर 1

विशेषण का रूप बदल सकता है।
उदाहरण: tall, taller, tallest

अधिकांश डिटर्मिनर्स रूप नहीं बदलते हैं।
उदाहरण: some, each, his, her, etc.

अंतर 2

विशेषण संख्या में सीमित नहीं हैं। भाषा नए विशेषणों का आविष्कार करते नहीं थकती।

दूसरी ओर, अधिकांश डिटर्मिनर्स अच्छी तरह से स्थापित हैं। शब्दों का यह वर्ग संख्या में बढ़ने वाला नहीं है।

नोट

इसी प्रकार:

  • केवल तीन आर्टिकल्स हैं - a, an, the
  • केवल कुछ मुट्ठी भर possessive pronouns (सर्वनाम) हैं, आदि।

अपवाद: possessive cases of nouns स्वयं संज्ञाओं (nouns) के समान ही असीमित हैं।

अंतर 3

विशेषण संज्ञा से पहले या संज्ञा के पूरक (complement) के रूप में रखा जाता है।
उदाहरण: ‘tall boy'. The boy is tall.

कोई डिटर्मिनर संज्ञा से पहले ही आ सकता है।
उदाहरण: 'few girls', ‘every student’

अंतर 4

कोई भी डिटर्मिनर, साथ आने वाले अन्य विशेषणों से पहले रखा जाता है। हालांकि डिटर्मिनर्स की एक दूसरे के सापेक्ष अलग-अलग स्थिति हो सकती है।
उदाहरण:
many nice paintings (many - डिटर्मिनर; nice - विशेषण)
some great men (some - डिटर्मिनर; great - विशेषण)

अतिरिक्त पुस्तकें और उपकरण


यदि आप किताबों के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं, या संदर्भ उद्देश्यों के लिए कुछ अच्छी अंग्रेज़ी व्याकरण किताबें चाहते हैं, तो आप हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं|
comments powered by Disqus