वृत्ताकार बैठक व्यवस्था पजल (Circular Arrangement Puzzles)

Share on:
वृत्ताकार बैठक व्यवस्था पजल (Circular Arrangement Puzzles)

Overview

इस लेख में हम रीजनिंग के एक महत्त्वपूर्ण अध्याय के बारे में जानेंगे - Circular Arrangement Puzzles, in Hindi

नोट

इस अध्याय से सम्बंधित, अन्य विषयों के बारे में जानने के लिए आप हमारे निम्नलिखित लेख पढ़ सकते हैं:

वृत्ताकार बैठक व्यवस्था क्या होती है? (What is Circular Arrangement?)

इस प्रकार की व्यवस्था में, वस्तुओं/व्यक्तियों को एक वृत्त के चारों ओर रखा जाता है:

  • या तो केंद्र की ओर मुख करके।
    Seating arrangement

  • या केंद्र की विपरीत दिशा में, यानि बाहर की तरफ मुँह करके|
    Seating arrangement

आइए, अब वृत्तीय व्यवस्था से संबंधित कुछ अवधारणाओं को समझते हैं।

निम्नलिखित वृत्ताकार बैठक व्यवस्था (circular sitting arrangement) पर विचार करें:
Seating arrangement

अवधारणा 1

प्रश्न. F के सामने कौन बैठा है?

उत्तर: B

अवधारणा 2

प्रश्न. C के ठीक दायें कौन बैठा है?

उत्तर: A

नोट

वृत्ताकार बैठक व्यवस्था में दाएं/बाएं का अर्थ तत्काल/ठीक दाएं/बाएं ही होता है।

अब इस विषय को एक उदाहरण की सहायता से और गहराई से समझते हैं।

प्र. निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

चार महिलाएं A, B, C और D और चार सज्जन E, F, G और H एक मेज के चारों ओर एक-दूसरे की ओर मुख करके एक घेरे में बैठे हैं।

I. कोई भी दो महिलाएं या दो सज्जन एक साथ नहीं बैठे हैं।
II. C, जो G और E के बीच में बैठा है, D की ओर उन्मुख है।
III. F, D और A के बीच में है और G की ओर उन्मुख है।
IV. H, B के दायीं ओर है।

E का मुख किसकी ओर है?

(a) F  (b) B  (c) G  (d) H

व्याख्या:

कथन III: F, D और A के बीच में है और G की ओर उन्मुख है।

दो मामले संभव हैं:
Circular arrangement

कथन II: C, जो G और E के बीच में बैठा है, D की ओर उन्मुख है।
Circular arrangement

कथन IV: H, B के दायीं ओर है।
Circular arrangement

कथन I: कोई भी दो महिलाएं या दो सज्जन एक साथ नहीं बैठे हैं।

केस II को खारिज किया जा सकता है, क्यूंकि यहाँ B और D, साथ ही G और H एक साथ बैठे हैं। केस I ठीक है।
Circular arrangement

अत: E, H की ओर उन्मुख है।

उत्तर: (d)





बहुभुज बैठक व्यवस्था क्या होती है? (What is Polygonal Arrangement?)

बहुभुज (polygon) एक बंद आकृति है, जो तीन या अधिक भुजाओं से बनी होती है।

इस प्रकार के प्रश्नों में त्रिभुज, चतुर्भुज, पंचभुज, षट्भुज, सप्तभुज, अष्टभुज, आदि के चारों ओर वस्तुओं/व्यक्तियों की व्यवस्था की जाती है।

नोट

जिस तरह से हम इन सवालों को हल करते हैं, वह वृत्ताकार बैठक व्यवस्था (Circular Arrangement) के समान ही होता है।

comments powered by Disqus